चकरनगर: सिद्धनाथ दंगल की आखिरी कुश्ती सोबित झींझक और भानु गैबत के बीच बराबरी पर छूटी, एसडीएम ने किया शुभारंभ
चकरनगर के गांव सहसों के समीप सिद्धनाथ मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय दंगल के आयोजन में पहले दिन के दंगल का शुभारंभ एसडीएम ब्रह्मानंन्द सिंह कठेरिया के द्वारा महिला कुस्ती का हाथ मिलकार किया गया। दंगल में दूरदराज क्षेत्र से आये एक सैकड़ा पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। महिला पहलवान दंगल में आकर्षण का केन्द्र बनीं रहीं।आज गुरूवार शाम करीब 5 बजे दंगल का समापन किया गया।