मुज़फ्फरनगर: खालापार में बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट, वायरल VIDEO बना सबूत, पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी का आरोप
खालापार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित हनीफ ने पड़ोसी ओसामा पर मारपीट, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।पीड़ित ने निष्पक्ष जांच,आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।फिलहाल पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।