रामपुर: सेजनी नानकार में उधारी के ₹300 मांगने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला, युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 21, 2024 सेजनी नानकार में उधारी के तीन सौ रुपये मांगने को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक ने घटना की तहरीर गंज कोतवाली कोतवाल को दी है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एनसीआर दर्ज करके घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है , जहां पर उपचार चल रहा है। घायल ने बताया उधारी के रुपये मांगने पर मुझे मारा है ।