रामगढ़: नौगांवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सस्ते दामों में लैपटॉप का लालच देकर 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Apr 10, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा पुलिस ने गुरुवार को 'साइबर संग्राम अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग सोशल मीडिया पर मात्र 550 रुपये में ब्रांडेड लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे आरोपियों को रामगढ न्यायालय में पेश किया गया।