उरई: विकास भवन से अधिकारियों ने कौशल विकास योजना के बारे में जागरूकता के लिए एल ई डी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Orai, Jalaun | Jul 25, 2025 उरई तहसील क्षेत्र उरई विकास भवन परिसर से कौशल विकास मिशन एवं दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनाओं के व्यापक प्रसार प्रचार के लिए एक एल ई डी वैन लखनऊ मुख्यालय से भेजी गई,जिसको आज दिन शुक्रवार समय 5:20 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों ने रवाना किया है,इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।