उरई: उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई का दिया आदेश
Orai, Jalaun | Jul 25, 2025 शुक्रवार की दोपहर 3:00 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और मरीज और तिमादारों से बातचीत की साथ ही बाहरी दवाइयां व गंदगी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और फटकार लगाई साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के आदेश दे दिए हैं।