उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Orai, Jalaun | Jul 25, 2025 शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे उरई कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे व्यक्ति गिर कर गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।