अनूपपुर: एबीवीपी अनूपपुर नगर की नई कार्यकारिणी घोषित, दुर्गेश द्विवेदी बने नगर अध्यक्ष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अनूपपुर नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा एक दिवसीय नगर प्रशिक्षण वर्ग के दौरान की गई। संगठन ने दुर्गेश द्विवेदी को नगर अध्यक्ष तथा मयंक गौतम को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा है।प्रशिक्षण वर्ग में विद्यार्थी परिषद का इतिहास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, दायित्व बोध एवं कार्यकर्ता व्यवहार जैसे विषयों पर चर्चा करें।