सासाराम: अठखम्भवा HP गैस एजेंसी में अव्यवस्था, धूप में घंटों परेशान रहे उपभोक्ता
Sasaram, Rohtas | May 15, 2026 अठखम्भवा HP गैस एजेंसी में अव्यवस्था, धूप में घंटों परेशान रहे उपभोक्ता रोहतास जिले के सासाराम स्थित अठखम्भवा HP गैस एजेंसी में शुक्रवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की करीब 400 सिलेंडरों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में घंटों इंतजार के बावजूद सुबह 10:30 बजे तक गैस वितरण शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी फैल गई।