जैसलमेर: कोरवा गांव में विद्युतकर्मी की करंट लगने से मौत के मामले में दो लाइनमैन को किया APO, मामला दर्ज, धरना समाप्त
कोरवा गांव में रविवार की रात्रि को विद्युत लाइन के दूरस्तीकरण कार्य के दौरान अचानक सप्लाई शुरू होने से विद्युतकर्मी दलपत सिंह करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत का शिकार हो गए थे सोमवार को परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे शाम करीब 5:20 पर सभी मांगों पर सहमति बनी और धरना समाप्त किया गया, दो लाइनमैन APO,FIR