अनूपपुर: झूठे मामले में फंसाने की धमकी मिलने पर पार्षद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद संजय चौधरी ने कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि रजनी रजक द्वारा उनके खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर राशि लेने और धोखाधड़ी की झूठी शिकायत की गई है।पार्षद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूर्व में वार्ड क्रमांक-10 एवं वार्ड क्रमांक-2 में शासकीय भूमि पर किए जा रहे कब्जे पर विरोध किया था।