चकरनगर: चंबलघाटी के 3 गांव में डकैतों की खूनी होली की याद से सहम जाते ग्रामीण, डकैत ने 3 लोगों की हत्या कर 1 को जिंदा जलाया था
होली पर्व आते ही डाकुओं के आतंक की कहानियां तीन गाँव के ग्रामीणो के ज़हन में ताजा हो जाती हैं।16मार्च2006 की होली पर जो हुआ, पूरे देश को दहला दिया था। कुख्यात दस्यु सरगना जगजीवन परिहार ने अपनी हैवानियत की हदें पार करते हुए इटावा के बिठौली थाना के अंतर्गत चौरैला, ललुपुरा और पुरारामप्रसाद गांव को खून से लाल कर दिया था।सोमवार दोपहर 3बजे समाचार संकलित किया गया।