हनुमानगढ़: जंक्शन में पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क करने की कोशिश में युवक को गिरफ्तार किया गया, आरोपी पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस की ओर से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार उर्फ ढोलू को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल भी बरामद की है। इससे पहले टाउन पुलिस ने भी जसवंत नामक युवक को आतंकी से संपर्क करने की कोशिश में गिरफ्तार किया था।