डुमरांव: छह माह से राजडीहा गांव के लापता किशोर का वीडियो मिला, मजदूरी करते दिखा; परिजनों की उम्मीदें जगी, लगाई खोज की गुहार
Dumraon, Buxar | Jun 6, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजडीहा गांव से छह माह पूर्व लापता हुए एक किशोर के बारे में अहम सुराग मिला है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में किशोर किसी कंपनी में मजदूरी करते नजर आ रहा है, जहां वह चावल और गेहूं की बोरियां उतार रहा है। हालांकि वीडियो में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि वह 50 किलो की बोरियां उठाने में असमर्थ है।