दिनारा: दिनारा पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Dinara, Rohtas | Jul 27, 2026 दिनारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो गांव से न्यायालय के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। सोमवार संध्या 4:00 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के भानपुर गांव से भोलाई सिंह और बीकु सिंह जबकि रेही सरना गांव से मनोज पासवान को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया है।