गभाना: तहसील में भाकियू भूमि पुत्र के पदाधिकारियों ने SDM को दिया ज्ञापन, टोल से गाड़ियों को फ्री निकलवाने की मांग
गभाना तहसील में भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा पर कथित भेदभाव और अभद्रता के खिलाफ आवाज उठाई है। संगठन के कार्यकर्ता गौतमबुद्धनगर के युवा जिलाध्यक्ष अशफाक अली के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 12 बजे तहसील पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।