शिकोहाबाद: खैरगढ थाना क्षेत्र में पालीवाल प्लांट में रह रहे युवक ने आर्थिक तंगी से आहत होकर लगाई फांसी, हुई मौत
थाना खैरगढ क्षेत्र पालीवाल प्लांट में रहकर सोनू शर्मा अपनी मां्र संग गुजर कर रहा था। बताया गया वह काफी शराब पीता था जिस कारण शरीर अस्वस्थ रहने लगा, बीमारी व पैसों का अभाव से काफी परेशान रहने लगा। जिसके चलते आहत होकर उसने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी।