शिकोहाबाद: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फ़िरोजाबाद निवासी राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली ने की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव सांसद आजमगढ से फ़िरोज़ाबाद निवासी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने शुक्रवार दोपहर एक बजे क़रीबन सैफई में मुलाकात की। इसके साथ ही फ़िरोजाबाद की कई अहम समस्याओं को लेकर अबगत कराते हुए मंथन भी किया गया।