शिकोहाबाद: बसई मौहम्मदपुर थाना पुलिस ने 24 पौआ अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त ब्रम्हलाल पुत्र श्रीकिशन को गढ़ी तिवारी पुलिया से रैन की मढ़ैया की तरफ जाने वाले रास्ते से शुक्रवार रात आठ बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 24 पौआ ट्रेटा पैक विन्डीज मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही की गईं।