हनुमानगढ़: नशे के खिलाफ सदर पुलिस ने की कार्रवाई, 40 ग्राम अफीम व 1380 प्रेगाबलिन कैप्सूल के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अफीम और 1380 प्रेगाबलिन कैप्सूल बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी राकेश साखला के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी।