झारड़ा में तालिबानी क्रूरता: 3 साल बाद लौटे दंपती को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस 🚨💔
उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनिया खेड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले अपने पहले पति को छोड़ दूसरे युवक से शादी करने वाली 30 वर्षीय महिला जब अपने नए पति के साथ गांव लौटी, तो पूर्व पति के परिवार और ग्रामीणों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने सरेराह महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़े और दोनों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर तीन मुख्य आरोपियों (सुमेरसिंह, बद्रीलाल और कचरू) को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और फरार 8 अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
#UjjainNews #JhardaCrime #MPPolice #UjjainUpdate #MadhyaPradesh