संदेश: मुंडन की खुशियां बनीं दर्द का सफर: दलेलगंज से निकली ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, मासूम समेत पांच लोग हुए जख्मी
संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव से मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आरा-अरवल मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर सूर्य मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।