पटना ग्रामीण: मोहर्रम को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, सेंट्रल SP ने दी जानकारी
पटना में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि सभी थाने मोहर्रम की तैयारियों में जुटे हैं और इस संबंध में कई दौर की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस लाइन से 400 से 500 जवानों की तैनाती की गई है, जिन्हें विभिन्न संवेदनशील