खैरथल: एसएसडी धाम रहड़की साहिब के गद्दीनशीन संत साधराम साहिब का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर
सिंध प्रांत के प्रसिद्ध एसएसडी धाम रहड़की साहिब के गद्दीनशीन 63 वर्षीय संत साधराम साहिब का मंगलवार सुबह सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से देशभर के सिंधी समाज में गहरा शोक छा गया। किशनगढ़बास सहित आसपास के क्षेत्रों में समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद कर श्रद्धांजलि दी है।