कामां: कैथवाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 60 टन अवैध पत्थर से भरा हाईवा जब्त
ऑपरेशन पृथ्वी अभियान के तहत कैथवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 टन अवैध पत्थर से भरे एक हाईवा ट्रक को जब्त किया है। साथ ही अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे चालक को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में चालक ने अपना नाम रिजवान पुत्र नूरदीन निवासी अंगरावली थाना कामां जिला डीग बताया। कार्यवाही की जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली नियम अनुसार कार्रवाई जारी।