कुकड़ू: कुकड़ू दौरे पर डीडीसी ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
सरायकेला-खरसावां की उप विकास आयुक्त रीना हंसदा ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से 4 बजे तक कुकड़ू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न संस्थानों एवं विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.