जशपुर: निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर रोहित व्यास ने समय सीमा में काम पूरा करने का दिया निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गृह निर्माण मंडल और सेतु विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना, आवासीय परियोजनाओं और पुल-पुलियों सहित अन्य सेतु निर्माण कार्यों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंगलवार की सुबह 11 बजे