बुरहानपुर के नेपागनर क्षेत्र में डॉक्टर द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार किए जाने की घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी कर आरोपी डॉक्टर का जुलूस निकालने सहित फांसी की सजा देने की मांग की। हिंदू संगठन के अजीत परदेशी ने कहा कि नेपानगर में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है।