विष्णुगढ़: गरहमुर्गी में रील के चक्कर में रियल लाइफ का एक्सीडेंट, मशरूम बेचकर लौट रहे बोकारो के दो युवाओं की जिंदगी दांव पर
विष्णुगढ़ के गरहमुर्गी में रील के चक्कर में रियल लाइफ का एक्सीडेंट, मशरूम बेचकर लौट रहे बोकारो के दो युवाओं की जिंदगी दांव पर। सोशल मीडिया पर चंद लाइक और व्यूज पाने की सनक अब जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। रील बनाने का जानलेवा जुनून दो चिरागों को बुझाने के मुहाने पर ले आया। कैमरे के लेंस पर नजर टिकाए बाइक सवार युवकों की सीधी टक्कर स्विफ्ट डिजायर कार से हो गई।