हनुमानगढ़: जिले के परलीका में तमंचे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट करने के मामले में ₹5000 का इनामी आरोपी बापर्दा गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के परलीका में पेट्रोल पंप पर तमंचे की नोक पर लूट करने के मामले में ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में सलिप्त चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इस संबंध में विजेंद्र कुमार जाट की ओर से थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।