सहारनपुर: नगरायुक्त ने स्वच्छ कुंड का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और अधिकारियों को दिए निर्देश
नगरायुक्त शिपू गिरी ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे श्री जाहरवीर गोगा महाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरी महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार के साथ गोगामहाडी पहुंचे और परिसर स्थित स्वच्छ कुंड की साफ सफाई व रख रखाव का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।