झांसी: झांसी में बिजली विभाग के दफ्तर का पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ कांग्रेसियों ने किया घेराव
Jhansi, Jhansi | May 17, 2025 झांसी में बिजली विभाग के तमाम दावे और वादों के बाद भी लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में गुस्साए लोगों के साथ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य बिजली विभाग के अफसर के ऑफिस में ही जाकर बैठ गए। यहां सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को सूचना मिली तो वह भी बिजली विभाग पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट में समझाने के बाद कांग्रेसी लौट गए।