पोकरण: पोकरण जैसलमेर रेलवे ट्रैक पर चाचा गांव से पहले दो युवकों का मिला शव, आरपीएफ व पुलिस टीम पहुंची मौके पर
पोकरण जैसलमेर रेलवे ट्रैक पर चाचा गांव से पहले शनिवार की रात को दो युवकों का शव मिला है। सूचना मिलने पर सुबह पोकरण पुलिस व आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंची व दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक प्रदुमन खटीक व महेंद्र जटिया दोनों एलएनटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे।