पोकरण: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामदेवरा में विधायक महंत प्रताप पुरी ने 111 बालिकों को निशुल्क साइकिल की वितरित
रामदेवरा में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को निशुल्क साइकिल वितरण समारोह क्षेत्रीय विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान 111 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर बाबा रामदेव समाधि समिति के गांधीपति राव भोम सिंह, ठाकुर किशन सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु सिंह तंवर उपस्थित रहे।