पोकरण: पुलिस थाना पोकरण में निवर्तमान थाना अधिकारी नाथू सिंह के स्थानांतरण पर डीएसपी सहित अन्य कार्मिकों ने दी भावभीनी विदाई
पोकरण पुलिस थाने में हाल ही में पद स्थापित हुए थाना अधिकारी नाथू सिंह का कल स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को पुलिस थाना पोकरण में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। डीएसपी भवानी सिंह मुंगेरिया ने नाथू सिंह को साफा पहना कर माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर पोकरण थाने के नए थाना अधिकारी राजूराम, एएसआई बाबूलाल थाने के एचएम खेत सिंह एएसआई बस्ता राम उपस्थित रहे।