पोकरण: निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी का पोकरण पहुंचने पर करनी सेना ने किया स्वागत, लोकसभा से चुनाव लड़ने की जताई संभावना
पांच दिवसीय जैसलमेर जिले की देवदर्शन यात्रा के तहत शुक्रवार की रात्रि को शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी पोकरण पहुंचे, जहां उन्होंने आशापुरा माता, ज्वाला माता व बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। भाटी ने पंचायत समिति के आगे आम सभा को संबोधित करते हुए स्वागत के लिए सभी 36 काम के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।