जालौर: जालौर के बागरा पुलिस ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर एक चालक को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Jun 11, 2025 जालौर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में ऑपरेशन अखरोट चलाया जा रहा है। इसी के तहत बागरा थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सरहद नून से अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर एक चालक को गिरफ्तार किया है।