जालौर: नौसरा पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक डंपर को किया जब्त, एक चालक को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Jun 10, 2025 जालौर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में नौसरा थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना अधिकारी पन्नालाल ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि जिला एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन अखरोट के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की। अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त कर एक चालक को गिरफ्तार किया है।