बागपत: पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले श्रावण मेले से पहले बम निरोधक दस्ते ने की जांच, मेले की सुरक्षा में ATS भी रहेगी तैनात
Baghpat, Bagpat | Jul 13, 2025 पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावण मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके चलते रविवार को करीब शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने मंदिर परिसर में पहुंचकर जांच की, जिन्होंने मंदिर के आसपास खड़े वाहनों की भी जांच की। उधर, मेले में सुरक्षा को लेकर एटीएस भी तैनात रहेगी