डेहरी: अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक धंधेबाज कछवा से हुआ गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Feb 1, 2024 रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन तथा परिवहन के खिलाफ रोहतास पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कछवा थाने क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। वही मामले में धंधेबाज शैलेंद्र कुमार पिता श्री नाथ सिंह जो सैदपुर थाना तरारी जिला भोजपुर का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया गया है।