डेहरी: नील कोठी से पुलिस ने आलू प्याज में छिपा कर ले जा रहे मिनी पिकअप वैन से शराब की खेप की बरामद, एक गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Feb 1, 2024 अवैध शराब का खेल थमने का नाम नही ले रहा आलम यह है की शराब के धंधेबाज पुलिस की आँखों मे धूल झोंक शराब की बड़ी खेप को इलाके में खपा रहे है। ताजा मामला डेहरी इलाके का है जहाँ पुलिस ने आलू व प्याज से भरे एक मिनी पिक अप वैन से अवैध शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने नील कोठी से बरामद की है।