मेरठ: कंकरखेडा के दिल्ली-देहरादून पर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग रामपाल को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया।