मेरठ: बेगमपुल चौराहे पर चांदनी चौक रेस्टोरेंट में लगी आग,मश्क्कत कर बुझाई गई आग
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 बेगमपुल चौराहे पर चांदनी चौक रेस्टोरेंट की छत पर रखे सामान में चिंगारी गिरने से आग लग गई। आग प्लास्टिक की शीट तक पहुंच गई। जिससे आग नीचे रेस्टोरेंट तक पहुंच गई। गनीमत यह रही कि जिस जगह तक आग पहुँची, वहां चार सिलेंडर भी रखे थे। यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।