मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शराबियों का उत्पात, मारपीट कर सात लोगो को किया घायल,दो आरोपितों को पकड़ा
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-9 में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों से मारपीट की। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचकर शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि तीन आरोपित अभी फरार हैं।