दमोह: पल्स पोलियो अभियान शुरू: कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, सुरक्षाकर्मियों की वेतन कटौती पर जताई नाराजगी
Damoh, Damoh | Jun 28, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला अस्पताल में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया और अभिभावकों से सभी बच्चों को दवा अवश्य पिलाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर ग्रीन प्लांट की सराहना की। वहीं सुरक्षा कर्मियों की वेतन संबंधी शिकायत पर नाराजगी जताते हुए भुगतान के निर्देश दिए।