भितरवार: स्वर्ग आश्रम शिशु विहार विद्यालय में देविका सोनी और पलक ओझा बनीं टॉपर
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्वर्ग आश्रम शिशु विहार विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किया है। विद्यालय का कक्षा पांचवी एवं आठवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय संचालक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।