सिमडेगा: सिमडेगा शहर में मेले के कारण 5 किमी तक लगा जाम, एसडीओ और थाना प्रभारी के प्रयास से मिली निजात
सिमडेगा शहर में रविवार को गांधी मेला बंद होने की सूचना पर अचानक ग्रामीण क्षेत्र से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा हालांकि मेला बन रहा लेकिन इसके बावजूद लोग मेले में घूमते नजर आए। शाम 7:00 बजे तक सड़क पर पूरे जाम की स्थिति हो गई ,जिसकी वजह से 5 किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई इधर एसडीओ और थाना प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस के प्रयास पर 7:30 बजे जाम को खोला गया।