कासगंज: हजारा नहर में डूबे तीन सगे भाइयों की तलाश जारी, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का लिया जायजा
हजारा नहर के झाल पुल के पास नहाने के दौरान डूबे तीन सगे भाइयों की तलाश देर शाम तक भी जारी रही। सूचना पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह मौके पर पहुंचे तथा चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। गोताखोरों और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। हादसे का शिकार हाथरस जिले के गांव टिकुरी के रहने वाले तीन सगे भाई हुए हैं।