आगरा: मारुति स्टेट से सिकंदरा चौराहे मार्ग पर जाम से राहत के लिए यातायात पुलिस की पहल, ACP ट्रैफिक ने किया निरीक्षण
Agra, Agra | Apr 10, 2026 आगरा में मारुति स्टेट से सिकंदरा चौराहे मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस ने आरटीसी योजना के तहत विशेष निरीक्षण किया। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात इमरान अहमद ने मार्ग का निरीक्षण कर रस्सी से लेन चिन्हांकन कराया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। रूट मार्शल टीएसआई कमल सिकरवार की तैनाती की गई है, ताकि यातायात सुगम रह सके।