बीएचयू में 10वें दिन संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, लेबर कमिश्नर ने किया दौरा
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मधुबन पार्क में पिछले 10 दिनों से विश्वविद्यालय के संविदा कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी स्थायीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी विभिन्न तरीकों से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से नियमितीकरण की मांग पर ठोस निर्णय लेने की अपेक्षा जता रहे हैं।